Loading

Ranbir Kapoor raging paparazzi badly, said “doing wrong…”: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Death Anniversary) की पुण्यतिथि पर परिवार ने घर पर छोटी पूजा रखी थी। इस दिन सभी परिवार ने नम आंखों के साथ अभिनेता को याद किया। पुण्यतिथि की पूजा मुंबई स्थित नीतू कपूर के घर में रखी गई थी। इस दौरान घर के बाहर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर काफी गुस्से में दिखाई दिए। पैपराजी को अपनी मां नीतू कपूर के घर के बाहर देखने के बाद रणबीर कपूर गुस्सा करते नजर आए। 

अभिनेता रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अभिनेता इस दौरान पैपराजी की भीड़ देखने के बाद बोले कि ‘ये गलत कर रहे हैं आप लोग…’ इसके बाद जैसे ही पैपराजी ने उन्हें सॉरी कहा तो वो बिना पीछे देखें आगे बढ़ गए। आप भी देखें इस वीडियो को- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

बता दें, रणबीर कपूर के बाद उनके चाचा रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता रणधीर को अचानक देर रात में सांस लेने में कुछ दिक्कत होने लगी इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मालूम हो कि पिछले साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। 

अभिनेता रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।