Loading

सपना चौधरी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और वह काफी चर्चा में रहती है। सपना को कोई उनके गानों की वजह से जनता है तो कोई बिग बॉस कंटेस्टेंट के तौर पर। सपना के गानों की फैन फॉलोइंग भी काफी सॉलिड है। लेकिन, इस बार सपना चौधरी के एक गाने को लेकर इतना बवाल हुआ कि एक शख्स की मौत हो गई। यूपी के बुलंदशहर में बीते सोमवार एक शादी थी। जहां कुछ लड़के पूरी मौज में नाच रहे थे। तभी लड़कों के एक ग्रुप ने सपना चौधरी के गाने बजाने की डिमांड की। लेकिन डीजे वाले ने मना किया। जिसके बाद दो दल बन गए और आपस में भिड़ पड़े। आपस की इस मारपीट में एक शख्स की जान गई। वारदात के बाद फौरन पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लिया और चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बताया गया है कि पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह के अनुसार मृतक लड़ाई के दौरान बीच-बचाव में उतरा था। जिसके बाद उसे हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद एक शख्स ने इसके विपरीत बात कही है। उसके अनुसार नशे की हालत में कुछ लड़कों ने सपना चौधरी के गाने बजाने की डिमांड की। डीजे ने मना किया तो साथियों समेत डीजे को पीट डाला। युवक झगड़ा रुकवाने आया तो उससे भी मारपीट हुई। जिसके बाद वो वहीं गिर पड़ा। सही क्या है ये पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।