Loading

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कल यानी शुक्रवार को वाम मोर्चा ने बंद का ऐलान किया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटों के लिए लेफ्ट फ्रंट ने बंद बुलाया है। इस दौरान लेफ्ट फ्रंट की ओर से आज पैदल मार्च के दौरान पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज का विरोध किया जाएगा। फिलहाल राज्य में बंद का मामूली असर देखा जा रहा है। हावड़ा ब्रिज सरकारी बसें चलती हुई दिखीं लेकिन हावड़ा रेलवे स्टेशन से प्रीपेड टैक्सी नदारद हैं। आज के बंद के दौरान वाम दलों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अशोकनगर, उत्तर 24 परगना में एक सड़क को भी बंद कर रखा है। आज राज्य में 12 घंटे के बंद के चलते राज्य के अलग अलग हिस्सों में लेफ्ट कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगह पर तो ट्रेन रोकने का प्रयास करते हुए भी लोगो को देखा गया है।