Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई ऐसे लोगों के वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जो लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते है। वह एक फरिश्ते की तरह आकर लोगों की जान बचा लेते है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जो पेशे से एक फोटोग्राफर है। उसने एक महिला की जान (A Photographer Rescued a Woman) बचाने के लिए बचाने के लिए अपनी जान खतरे में डाल दी और महिला की जान बचा ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    लोग शख्स की खूब तारीफ कर रहे है। शख्स के लिए लोग कह रहे है कि  ‘यह है असली हीरो’ वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।  यह वीडियो सोमवार का है जब मुंबई (Mumbai) में गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) के पास एक महिला समुद्र में गिर गई। तभी महिला की जान बचाने के लिए 50 साल के एक शख्स ने छलांग लगा दी। बता दें कि  ये हादसा तब हुआ जब महिला लहरों को देखने के लिए गई थी और संतुलन बिगड़ने की वजह से वो 20 फीट नीचे समुद्र में जा गिरी।

    महिला के अचानक गिरने से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद एक टूरिस्ट फोटोग्राफर गुलाबचंद गोंड ने डूबती महिला को बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी और महिला की जान बचा ली।

    फोटोग्राफर ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स शख्स की खूब तारीफ कर रहे है।