Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    दुनिया भर में बहुत अजीब चीजें होती है। जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते है कहते है न भगवान ने दुनिया में अजीबो-गरीब चीजें बनाई है। ऐसे ही एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर आप चौंक जायेगे और सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी हो सकता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन पशु-पक्षी (Birds and Animals) के वीडियो वायरल होते रहते है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते है। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सूखा पत्ता अचानक तितली बनकर उड़ने लगता है। वीडियो हैरान कर देने वाला है।

    एक शख्स क सूखा पत्ता जमीन पर पड़ा हुआ है और जब वह उसे छूता है तभी अचानक वो उड़ जाता है. पर ये क्या उड़ते ही वो पत्ता एक तितली में बदल जाता है। बता दें कि Camouflage जिसे क्रिप्टिक कलरेशन भी कहते हैं एक ऐसी डिफेंस मैकेनिज्म या ट्रिक है जिसका इस्तेमाल पशु-पक्षी अपनी उपस्थिति को छुपाने के लिए करते हैं। वैसा ही इस तितली ने भी किया है। यह 14 सकेंड का यह वीडियो को बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

    वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है तितली किस तरह से त्ते जैसा बनकर वो अपनी जान बचाने की कोशिश कर रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। यह किसी जादू की तरह ही है।