Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    गल्फ: भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है यह कहावत इस जगह पर यह कहावत बिल्कुल सूट होती है। जहां एक मरी हुई मछली ने मछुआरे को रातों-रात करोड़पति बना दिया।  यह मामला गल्फआफ एडेन (Gulf of Eden) का है। जहां मछुआरों का एक गुट मछली (Fish) पकड़ने गया था। अचानक एक मछुआरे (Fisherman) की नाव से एक शार्क (Shark) टकराई। उसने देखा कि मरी हुई शार्क मछली तैर रही है, उसने उसे जाल डालकर निकाल लिया। जब इस मछली का पेट फाड़ा गया तो इसके अंदर 11 करोड़ 33 लाख का बेशकीमती खजाना मिला। यह मरी हुई शार्क बहुत ही दुर्लभ होती है यह जल्दी देखने को नहीं मिलती है।

    बता दें कि जो शार्क के पेट से निकला खजाना था। दरअसल शार्क मछली की उल्टी जिसे एंबरग्रीस कहा जाता है। इस  एंबरग्रीस (Ambergris) की मार्केट कीमत 40 लाख रुपये किलो तक बताई जाती है। यह दिखने में तो पत्थर जैसी होती है। अब इस मछुआरों को मिली इस एंबरग्रीस की कीमत बाजार में 11 करोड़ 33 लाख रुपए आंकी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी मछुआरे इस  एंबरग्रीस को बेचकर मिलने वाली सारी रकम को आपस में बांटेगे और कुछ हिस्सा डोनेशन में देंगे। यह डोनेशन  आदिवासी मछुआरों के घर लिए होगा। जहां उनकी देखभाल के लिए ये पैसा खर्च किया जाएगा।

    एंबरग्रीस की कीमत करोड़ो में क्यों?

    एंबरग्रीस  काफी दुर्लभ शार्क है इसे बनाया नहीं जा सकता है और यह समुद्र में खोजने पर भी नहीं मिलती है। जब  शार्क जब स्किड मछली को खा लेती है तो उसे पचा नहीं पाती। इस वजह से उसके पेट में एंबरग्रीस बन जाता है जिसे उसके मरने के बाद ही पेट से निकाला जा सकता है। एंबरग्रीस का इस्तेमाल दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम को बनाने में किया जाता है और उन परफ्यूम को रईस लोग खरीदते हैं, इसलिए ये एंबरग्रीस इतनी महंगी बिकती है।