Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन अजीबोगरीब घटनाएं वायरल होती रहती है। जिसे देखकर लोग दंग रह जाते है। इन दिनों जापान (Japan) में एक विशालकाय बिल्ली (Giant Cat) का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। यह हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यह विशालकाय बिल्ली जापान के बाजार (Giant Cat Appeared in Japan Market) में दिखाई दी। बिल्ली के आकार की वजह से वह दूर से ही दिखाई दे रही है।

    जिसे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बिल्ली की वीडियो और तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। बता दें कि ये बिल्ली असली नहीं बल्कि नकली है।  मतलब ये कि ये बिल्ली महज एक विज्ञापन (Advertisement) का हिस्सा है और इस रियलस्टिक 3डी कैट को टोक्यो के एक बिलबोर्ड पर लगाया गया है। Cross Shinjuku Vision एक एडवरटाइजिंग स्पेस है. इसमें 154.7 स्कॉवायर मीटर की यह स्क्रीन लगाई गई है।

    यहां लगाई गई बिल्ली खास वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। दरअसल इस बिल्ली को जो तकनीक और ज्यादा रियल बनाती है वो है 4K तस्वीरें और हाई क्वालिटी साउंड, इसके मूविंग इमेजेस MicroAd Digital ने डिजाइन किए है।

    इसकी खासियत यह है कि यह बिल्कुल असली जानवर जैसी हरकत करती है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर छा गई। वीडियो को अब तक 5 मिलियन व्यूज मिल चुके है।