Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का राजा कहा जाता है। वह बड़ी ही चालाकी के साथ अपना शिकार करता है। वह अपने शिकार को छोड़ता नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि जंगल के जानवर जब नदी के किनारे पानी पीने जाते है तो मगरमच्छ बड़ी चालाकी से उनका शिकार कर लेता है। इन दिनों ऐसे ही मगरमच्छ के शिकार करने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Social Media) हो रहा है। वीडियो (Video) को देखकर सभी लोग अपने दांतो तले उंगली दबा लगे।

    वीडियो में नजर आ रहा है हाथी (Elephant) का झुंड जंगल में नदी के किनारे पानी पी रहा है तभी अचानक हाथी के बच्चे की सूंड पकड़ लेता है। हाथियों के झुंड में भगदड़ मच जाती है। हाथी का बच्चा सूंड छुड़ाने की खूब कोशिश करता है लेकिन मगरमच्छ का  शिकंजा कमजोर नहीं पड़ता। तब एक बड़ा हाथी आगे आता है और अपने लंबे दांतों से मगरमच्छ पर अटैक करता है और इससे मगरमच्छ की गिरफ्त ढीली होती है और हाथी का बच्चा आजाद हो जाता है।

    यह हैरान कर देने वाला वीडियो को  ट्विटर पर लाइफ एंड नेचर ने शेयर किया गया है।  लाइफ एंड नेचर अक्सर ही जानवरों के कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।