Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    जंगलों (Forest) में पेड़-पौधों (Plants) के कटने और जंगलों के सिमटने से जंगली जानवर को खाना और रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है। जिसे वह जंगलों से निकल कर सड़कों पर घूम रहे है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन सड़कों पर घूमते शेर(Lion), तेंदुए और अन्य जानवरों (Animals) के वीडियो देखने को मिलते है। हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें हाईवे (Highway) पर तेंदुआ (Leopard) हाफता दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग दंग रहे गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

    इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  एक तेंदुआ सड़क के किनारे बैठा हुआ है और वह जोर-जोर से हाफ रहा है। फिर अचानक से वो छलांग लगाकर लोहे के जाल पार कर जंगल में चला जाता है। वीडियो को वायरल होने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है कि  हम उनके घरों उजाड़ रहे हैं।

     जंगल के ऊपर से ब्रिज बनाकर कई देशों में नीचे जंगल को बचाया जाता है ताकि जानवर भी अपने रास्तों पर चलते रहें, उनका जीवन हमारे विकास से प्रभावित ना हो।