Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    पाकिस्तान : पाकिस्तान (Pakistan) से आये दिन लोगों के अजीबोगरीब हरकत को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते है। इन दिनों पाकिस्तान से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह कुछ खुराफात किये बिना नहीं रह सकते है और कई बार अपनी खुराफात से लोगों को परेशान करना उन्हें ही महंगा पड़ जाता है।

    इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसे पाकिस्तानी शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे उसकी खुराफाती उस पर इतनी महंगी पड़ गई कि शख्स को जेल की हवा खानी पड़ी। पाकिस्तान के पेशावर में रहने वाले शख्स ने लोगों को डराने के लिए मुखौटे (Scary Masks) का इस्तेमाल किया कि बस पुलिस को उसको गिरफ्तार करना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    देखें वीडियो 

    इस वीडियो को ट्विटर पर  पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि पेशावर में गिरफ्तार इस शख्स ने लोगों को डराकर स्वतंत्रता दिवस मनाने की योजना बनाई थी। जाहिर है, पुलिस ने इसे पकड़ लिया और वह खुद ही अपने डरावने मुखौटे में खुद फंस गया  था।

    वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स डरावना मुखौटा पहने हुए सलाखों के पीछे खड़ा है और पुलिस वाले उसे पूछ रहे हैं कि उसने ये डरावना मास्क किस लिए पहनना है। यह वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है। इस शख्स की खुराफात का वीडियो देखकर लोग हैरत में पड़ गए है।