Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    इंटरनेट की दुनिया में कुछ वीडियो (Video) से भी देखने मिल जाते हैं, जिसे हम इंसानियत की मिसाल कह सकते हैं। जहाँ इंसान अपनी सूझ-बुझ से ऐसा काम कर जाते हैं, जिसे देख पूरी दुनिया उनकी वाह-वाही करने लगती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेहद ही सावधानी से एक कछुए (Turtle) की जान बचाता नज़र आ रहा है। इस वीडियो को देख लोग उस शख्स की तारीफ के पूल बाँध रहे हैं।  

    यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी (Indian Forest Service) सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद अब तक इसे 10 हज़ार से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही इसे 1 हज़ार से ज़्यादा लाइक भी किया जा चूका है।  

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कछुआ तैरते हुए अचानक दो चट्टानों के बीच फंस जाता है। जिसके बाद वो वहां से निकलने की बेहद कोशिश करता है। इस बीच उस जगह पर एक शख्स पहुँच जाता है और उसकी मदद करने लगता है। शख्स कछुए को चट्टानों के बीच से बाहर निकालता है और फिर उसे पानी में छोड़ देता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस व्यक्ति की बहुत सरहाना कर रहे हैं।