Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    विकसित देशों की बात की जाये तो यहां कई समस्याएं है। इनमें से एक ट्रैफिक भी है। हर दिन ट्रैफिक को कम करने और ईंधन की खपत और प्रदूषण से निपटने के लिए सभी देश इस पर मिलकर काम कर रहे है। इस पर दुनिया भर की कंपनियां योजना बना रही है। अब लोगों के लिए खुशखबरी की बात है कि लोगों को जल्द ही इसे निजात मिलने वाली है।

    इन दिनों uSky Transport नामक कंपनी ने बताया है कि वह इस साल जून में कंपनी शारजाह में एक हाई-स्पीड फ्यूचरिस्टिक पॉड्स की 400 मीटर की सफल टेस्टिंग की है। उच्च गुणवत्ता वाला ये पॉड्स इलेक्ट्रिक सिस्टम से संचालित होता है। इस बात की जानकारी कंपनी ने ट्विटर पर साझा की है। इस पॉड्स में ड्राइवर की जरूरत नहीं है। यह फुली ऑटोमेटिक है। डिज़ाइन की बात करे तो ये टॉप क्लास लुक देने की कोशिश की गई है जो आपको किसी एयरलाइन या फ्लाइट का अनुभव देगा। कंपनी ने इसके बारे में बताया है कि इन फ्यूचरिस्टिक पॉड्स का परिवहन विकल्प के रूप में परीक्षण किया जा रहा है।

    uSky Transport का कहना है कि स्टील ट्रैक से निलंबित पॉड सबवे और मोनोरेल की तुलना में सस्ते और पर्यावरण के अनुकूल हैं। इसमें कई सुविधाएं भी है जैसे आप इसमें लाउंज संगीत, फर्श से छत तक की खिड़कियां और टेम्पर लाइटिंग की गई है। इस पॉड्स में एक बार में अधिकतर 4  यात्रियों को एक बार में ले जा सकता है। इस पॉड्स की दो गद्देदार बेस्ट क्वालिटी की चेयर और दो फोल्डेबल सीटें भी दी गई हैं। इसकी स्पीड वर्तमान में 150 किमी / घंटा की रफ्तार यात्रा करने में सक्षम हैं।