Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

     गाजियाबाद: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पति-पत्नी (Husband and Wife) के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी और नौंवी मंजिल से लटकी रही। उसके बाद जो हुआ। उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते है। यह वायरल हो रहा वीडियो  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) का है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस वीडियो को देखकर लोग सहम गए।

    यह वीडियो लोगों के रोंगड़े खड़े कर देगा। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि जहां एक महिला ने अपने पति से विवाद के बाद नौंवी मंजिल से छलांग लगा ली। मामला विजयनगर की सेवियर सोसाइटी का है। यहां नौंवी मंजिल पर रहने वाले पति-पत्नी फराज हसन और सादिया के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    बहस बढ़ने पर सादिया ने बिल्डिंग से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही महिला रेलिंग से कूदी तो पति ने उसका हाथ पकड़कर शोर मचा दिया। पति के शोर मचाने के बाद पूरी सोसाइटी में हंगामा मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बीच लोगों ने अपने घरों से गद्दे लाकर नीचे बिछा दिए।

    पति भी पत्नी को ऊपर खींचने की पूरी कोशिश करता रहा, लेकिन 3 मिनट बाद पत्नी का हाथ छूट गया और वो नीचे बिछे गद्दों पर गिर गई। महिला की किस्मत अच्छी थी कि वो इतनी ऊंचाई से गिरने पर भी जिंदा बच गई। हालांकि कुछ चोटें आने के बाद महिला को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो गए। वीडियो पर यूजर्स कमेंट और अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।