Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    कोरोना वायरस (Corona Virus) के बढ़ते मामलों में डॉक्टर (Doctor) दिन रात मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या रिकॉर्डतोड़ दर्ज की जा रहे हैं। भारत में मरने वालों के आंकड़े भी ज्यादा है। लेकिन डॉक्टर 15 से 16 घंटे काम कर मरीजों की जान बचाने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर मरीजों को चीयर करते और मरीजों का मनोबल बढ़ाते स्वास्थ कर्मी और डॉक्टरों के वीडियो वायरल होता रहता है। इस समय डॉक्टर लोगों के लिए भगवान की तरह ही हैं। ऐसे ही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तस्वीर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में बुजुर्ग महिला ठीक होने के बाद भावुक होकर डॉक्टर को गले लगाकर रोने लगी। बुजुर्ग महिला की डॉक्टर को गले लगाने की तस्वीर वायरल (Viral Photo of Elderly Woman Hugging Doctor) हो रही हैं। 

    बता दें कि यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह तस्वीर पूजा मेहता (Pooja Mehta)  ने अपने ट्विटर पर शेयर (Twitter Share) किया है। यह तस्वीर शेयर होते ही लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जो अभी कोरोना संकम्रण से ठीक हुई हैं और वह डॉक्टर को बड़े प्यार से गले लगा रही है।  बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला जिस डॉक्टर के गले लग रही है। उस डॉक्टर का नाम Dr. Abhishikta Mullick है। तस्वीर में डॉक्टर ने  पीपीई किट पहन रखी है। यह महिला की तस्वीर कोलकाता की बतायी जा रही है।  इस तस्वीर ने लोगों को काफी भावुक कर दिया। इस दौर में इंटरनेट पर इस तरह की कई तस्वीर वायरल हो रहे हैं।

    इस तस्वीर पर एक यूजर ने फोटो देखने के बाद लिखा कि सच में डॉक्टर्स हमें सुरक्षा देने के लिए हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वक्त बस इंसानियत ही लोगों को प्रेरित कर रही है।