Picture Credit: Facebook
Picture Credit: Facebook

    Loading

    भारत में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। हर दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (Molestation), रेप (Rape) अन्य कई अपराध होते रहते हैं। महिलाये आजकल कही भी सुरक्षित नहीं हैं।  इन दिनों एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला असम का है। जहां एक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

    एक शख्स एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की ने भी आरोपी को ऐसा सबक सिखाया की वह जिंदगी भर याद रखेगा। लड़की की बहादुरी की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इसका पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि दिन की रौशनी में एक शख्स उनके बेहद करीब आया और उनसे किसी जगह का पता पूछने लगा. जिस पर उसने कहा कि मुझे नहीं पता।

    इतनी ही देर में स्कूटी पर सवार इस शख्स ने भावना के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की, पर लड़की ने भी पूरी ताकत से उस लड़के को पकड़ लिया और उसे जानें नहीं दिया और बताया कि जब वह भागने की कोशिश करने लगा तो पूरी ताकत लगाकर उसे घसीटा और उसे जोर से धक्का दे दिया,  जिससे स्कूटी सड़क के बगल में बनी नाली में जा घुसी।

    लड़की ने इस घटना के दो फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये है। यह घटना जीएस रोड पर शाम करीब 4.30 बजे हुई थी। लड़की ने आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार पुलिस के हवाले किया और आरोपी के खिलाफ  एफआईआर भी दर्ज करवाया। इस घटना में आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग लड़की की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।