नई दिल्ली : दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। बस किसी का टैलेंट चारदीवारी में कैद हो जाता हैं। तो किसी का टैलेंट दुनिया के सामने आ जाता हैं। सोशल मीडिया इसमें एक बेहद नायब भूमिका निभाता हैं आज सोशल मीडिया के जरिये कई लोगों के टैलेंट को पहचान मिली। ऐसा ही एक विडिओ ट्विटर पर छाया हुआ हैं। जिसे देख आप भी इन गायकों के फैन हो जाएंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का सुपरहिट गाना ‘तेरी मिट्टी में मिल जावा’ भारत की सीमा को लांघ चुका है और अब यह पाकिस्तान में भी गूंजने लगा है। मनोज मुंतसिर का लिखा यह गाना जब कहीं बजता है, तो सहसा मन भावुक हो जाता है और दिल जोश से भर उठता है। पाकिस्तानी हुकूमत के सितम झेल रहे बलूचिस्तान में भी यह गाना अपनी जगह बनाता जा रहा है। बलोच सिंगर वहाब अली बुगाटी की आवाज में मनोज मुंतशिर का लिखा केसरी फिल्म का गाना ‘तेरी मिट्टी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
खूबसूरती से गया गाना
Aye meri zameen mehboob meri
Meri nass nass mein tera ishq bahe
Pheeka na pade kabhi rang tera
Jismon se nikal ke khoon kahe..Singer Wahab Ali Bugti from Dera Bugti, Balochistan. pic.twitter.com/xqFYoFUr70
— Fazila Baloch🌺☀️ (@IFazilaBaloch) July 9, 2021
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मनोज मुंतशिर का लिखा केसरी फिल्म का गाना ‘तेरी मिट्टी’ को बलूचिस्तान के गायक वहाब अली बुगाटी ने जिस खूबसूरती से गाया है, उसे देखकर लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में वहाब अली अन्य तीन साथियों के साथ इस गाने को काफी खूबसूरत तरीके से गाते दिखते हैं।
लोग कर रहे खूब पसंद
वीडियो में जिस वाध्ययंत्र का इस्तेमाल किया गया है, उसके साथ वहाब की यह टीम कमाल करती दिख रही है। 2.20 मिनट के इस वीडियो को ट्विटर पर अलग-अलग यूजर द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। फजिला बलोच नामक यूजर ने इस वीडियो को ट्वीट किया है, जिसे करीब 90 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को इंडिया के लोग भी काफी रीट्वीट और शेयर कर रहे हैं।