Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी (Wedding) में मौज-मस्ती का माहौल होता है। सभी लोग शादी में रस्मों में खूब मस्ती मजाक करते है। शादी में कई बार दोस्त महफिल जमा देते हैं और कई बार दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) की मस्ती से माहौल बन जाता है। जिसे देखकर लोग हंसी से पागल हो जाते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। जो यूजर्स को काफी पसंद आते है। इन दिनों ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें शादी में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर वरमाला के दौरान कुछ इस तरह से मस्ती कर रहे है। दूल्हे ने दुल्हन को जमकर परेशान कर दिया। जिसे देखकर शादी में आये मेहमान हंसी से लोट-पोट हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि  जब दुल्हन दूल्हे को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ती है तो वह उसको परेशान करने लगता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Dulhaniyaa.com-Indian Weddings (@dulhaniyaa)

    स्टेज पर खड़ी दुल्हन जब काफी कोशिश करने के बाद भी दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पाती है, तो थक कर सोफे पर बैठ जाती है। दूल्हे को लगा कि दुल्हन ने हार मान ली है तो वो भी पैर ऊपर कर सोफे पर बैठ जाता है। तभी दुल्हन फटाफट सोफे से उठती है और दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है।

    यह मजेदार वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर‘Dulhaniyaa’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है।