Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी में कई रस्में होती है। हल्दी मेहंदी संगीत बहुत सारी रस्म होती है। लेकिन शादी (Wedding) में दुल्हन (Bride) की मेहंदी के बिना रस्में अधूरी होती है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दुल्हन के मेहंदी के डिजाइन की तस्वीरें वायरल (Viral) हो रही है। वैसे तो दुल्हन अपनी मेहंदी में अपने पति का नाम लिखवाती है। लेकिन यह दुल्हन की मेहंदी के डिजाइन (Mehndi Designs) में कुछ नया ही किया है, जो अब तक किसी दुल्हन ने करने के लिए नहीं सोचा होगा। लोगों को यह मेहंदी के डिजाइन का अनोखा अंदाज पसंद आ रहा है।

    दुल्हन ने अपनी मेहंदी में  एक हाथ पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम का लोगो बनवाया हुआ है और एक हाथ पर मैनचेस्टर यूनाइटेड (Manchester United) का, दुल्हन की मेहंदी का यह अनोखा डिजाइन सामने आते ही सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो गया है।  दुल्हन ने अपनी मेहंदी के डिजाइन से स्पोर्ट्स टीम के लोगों बनवाए है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    इसकी फोटो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से  शेयर किया गया है।  कैप्शन में लिखा है कि “इस मेहंदी में हमारा प्यार है.” उन्होंने बधाई देने के लिए दूल्हा और दुल्हन के नाम का भी जिक्र किया।

    उन्होंने लिखा, “देवव्रत और गीत को बहुत-बहुत बधाई। फोटो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे है। इस पर एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है कि अगर तुम्हारी मेहंदी ऐसी नहीं हुई तो मतलब तुम मुझसे प्यार नहीं करती।