Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    शादी से जुड़े कई मजेदार और फनी वीडियो आये दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते है। इन दिनों शादी का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में एक भाई अपने बहन को शादी के जोड़े में देखकर ही रोने (Brother Cry After Watch Sister In Wedding Dress)लगा। यह भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भाई-बहन बचपन से ही बहुत लड़ाई करते है। लेकिन दोनों में प्यार बहुत होता है।

    वैसे ही इस वीडियो में भाई बहन को शादी के जोड़े में देखकर विदाई से पहले ही फूट-फूटकर रोने लगा। यह वीडियो छाया हुआ है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रशांत माथुर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़की अपनी शादी में दुल्हन को खूबसूरत मरून रंग के लिबास में सजी हुई है। दुल्हन के भाई अपनी बहन को गुलाब और सफेद फूलों की चादर में स्टेज पर लाते समय इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगते है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Prashant💝 (@prashant__mahour)

    भाई को रोता देखकर दुल्हन की आंखें भी नम हो जाती हैं और वह भी रोने लगती है। वीडियो को देखकर समझ सकते है कि दोनों भाई-बहन में कितना प्यार है। इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चूका है। यह वीडियो लोगों का दिल छू रहा है।