Picture Credit : ANI Twitter
Picture Credit : ANI Twitter

    Loading

    कोरोना वायरस (Corona Virus) से बचने के लिए लोग मास्क (Mask)  पहन रहे हैं। ताकि वह वायरस से बच सके इसलिए मार्केट में तरह तरह के मास्क हैं और जिनका लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन मास्क को लेकर एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Photo) हो रही है। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते लोगों के कारोबार बंद पड़ गए है लोगों के पास नौकरी नहीं है आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है लोगों के पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं। लेकिन एक व्यापारी के सोने का मास्क पहने का मामला सामने आया। यह मामला महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ शहर (Pimpri Chinchwad city of Maharashtra) के रहने वाले शंकर कुराड़े (Shankar Kurade) नाम के शख्स का है। जिसने  2.90 लाख के सोने का मास्क (Gold Mask) पहना हुआ है। यह सोने का मास्क पहनने के कारण वो फेमस हो गए हैं। शंकर कुराड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

    बता दें कि शंकर कुराड़े के सोने के मास्क की कीमत  2.90 लाख है। यह मास्क पतली सोने की पत्तियों के साथ-साथ सोने के धागों से बना है। मास्क कोरोना वायरस से लड़ने के लिए है या नहीं वो तो नहीं पता लेकिन इसकी लागत में साधारण डिस्पोजेबल मास्क या बाजार में 700 से अधिक पीपीई की लागत के बराबर है। सोने के मास्क को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक पतला मास्क है जिसमें छोटे-छोटे छेद हैं। ताकि इससे सांस लेने में कोई दिक्कत न हो। मुझे नहीं पता कि यह मास्क कोविड-19 से बचाव में प्रभावी है या नहीं। उन्होंने बताया, ‘मैंने कोल्हापुर में एक शख्स को चांदी का मास्क पहने हुए टीवी पर देखा और उसके बाद मेरे मन में भी सोने का मास्क बनवाने का विचार आया। इस बारे मैंने अपने सुनार से बात की और लगभग एक हफ्ते में उन्होंने मेरे लिए सोने का मास्क तैयार कर दिया। सोने के शौकीन शंकर ने अपने शरीर में लगभग तीन किलो सोना पहना हुआ है।

    उनके गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, हाथों की दसों उंगलियों में सोने की अंगूठियां और कलाई में ब्रेसलेट उनके सोने के प्रति प्रेम को दर्शाती है। वहीं उन्होंने पांच तोला सोना से अपने लिए मास्क बनवाया है। उनका यह सोने के मास्क पहनने का अंदाज बहुत ही निराला है और लोगों को खूब पसंद आ रहा हैं।