Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    अक्सर कई बार ऐसा होता है कि लोग जानवरों (Animals) से इतना प्यार करते है। यह सड़क के जानवरों और कुत्तों (Dogs) को देखते ही लोगों को उनपर प्यार आ जाता है और कई बार फिर ऐसी घटना घट जाती है जिसके बारे में उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। ऐसे ही एक महिला को जंगली चूहे को देखकर प्यार आ गया और वह उसे पुचकारने लगी। फिर महिला के साथ चूहे (Mouse) ने जो किया महिला ने उसकी कल्पना भी नहीं की होगी कि उसे चूहे को पुचकारना इतना भारी पड़ गया।

    वह वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए और लोग बड़े मजे ले रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Video Viral) हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर failarmy’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उसने एक जंगली चूहे को देखा महिला को उस पर प्यार आ गया और वह उसे अपनी तरफ बुलाने लगी। चूहा भी उसकी ओर तेज रफ्तार में दौड़ने लगा और सीधे ड्रेस के अंदर घुस गया।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by FailArmy (@failarmy)

    जैसे ही चूहा महिला की ड्रेस में घुसा वह घबरा गई और उछलने लगी।  इस मामले को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो को देखकर लोग ठहाके लगा रहे है। वीडियो पर अब तक डेढ़ लाख लाइक्स आ चुके है। वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे है।