Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    आप सभी ने जानवरों (Animal) को आपस में लड़ते हुए ही देखा होगा। मस्ती करते हुए देखा लेगा लेकिन जानवर कभी खाने के लिए कोई समझौता करते हुए नहीं देखा होगा। जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहते हैं। लोगों को इस तरह के वीडियो खूब पसंद आते है। यह वीडियो को देखकर आपको सीख भी मिलेगी की हमेशा मिल बाट कर खाना चाहिए। वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि  एक चिंपैंजी (Chimpanzee) और कछुए (Turtles) का आपसी प्यार देखकर आप चौंक जायेगे।

    दोनों की दोस्ती को देखकर आप भी बोलेंगे कि कितने क्यूट लग रहे हैं।  वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि मिल बांटकर खाने से “स्वाद” और बेहतरीन हो जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चिंपैंजी और कछुआ साथ बैठे हैं. चिंपैंजी खुद भी फल खा रहा है और बड़े प्यार से कछुए को भी खिला रहा है।

    वह एक बार खुद खाता है और फिर कछुए को खिलाता है। यह वीडियो लोगों के लिए दोस्ती की मिसाल है। वीडियो को देखकर लोग बड़े मजेदार कमेंट कर रहे है। वीडियो को अब तक 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है।