Representational Image
Representational Image

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals Video) से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है। कुछ वीडियो तो बहुत ही मज़ेदार (Funny Video) होते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें एक मुर्गे (Chicken) को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में मुर्गा शानदार तरीके से अल्लाह-अल्लाह (Cock is speaking Allah-Allah in morning) बोल रहा है। मुर्गा जिस तरह अल्लाह को पुकार रहा है वह किसी चमत्कार से काम नहीं है। 

    ईद के मौके पर मुर्गे के इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में आप देख सकते हो कि पहले एक इंसान अल्लाह का नाम लेता है, जिसके तुरंत बाद मुर्गा भी यह सुनकर अल्लाह-अल्लाह बोलने लगता है। जिसके बाद इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ चुके हैं और उन्हें इस बात पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है कि भला मुर्गा भी इंसानों की तरह बोल सकता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Reelkerofeelkero (@reelkerofeelkero)

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘reelkerofeelkero’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख लोग मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।