Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    दिल्ली: कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। जिसके लिए सरकार (Government) ने मास्क लगाना सोशल डिस्टन्सिंग (Social Distancing) का पालन करने को कहा है। सरकार ने कई राज्यों में वीकेंड (Weekend Curfew) तो कहीं पर लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग मास्क (Mask) लगाने को तैयार नहीं हैं। उन्हें जब पुलिस समझाने की कोशिश करती है तो वो बखेड़ा खड़ा कर देती है। मास्क को लेकर बवाल का यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। यह मामला दिल्ली (Delhi) का है। जहां महिला को मास्क न लगाने ने के लिए पुलिस वालों ने रोका तो महिला ने बवाल खड़ा कर दिया। 

    महिला अपने दोस्त के साथ कार में जा रही थी। पुलिस ने महिला और उसके दोस्त को बिना मास्क के देखा तो, पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और मास्क के लिया पूछा तो महिला उनसे बदतमीजी करने लगी। महिला अपने पिता के पुलिस में होने का धौंस जमाने लगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन जैसी स्थिति हैं। लोग को बाहर बेवजह घूमना मना है। लोगों को बेवजह घूमने से रोकने के लिए शहरों में जगह जगह पर पुलिस खड़ी है। पुलिस  लोगों की सेफ्टी के लिए काम कर रही है।  लेकिन दिल्ली के दरियागंज में कर्फ़्यू के दौरान एक जोड़े को कार में बिना मास्क के देखा और जब पुलिस मास्क  मास्क के लिए पूछा तो महिला पुलिस कर्मियों से भीड़ गई।

    महिला ने कहा कि कोरोना वायरस जैसा कुछ नहीं है। तुम लोगों ने बेवहजह लोगों को परेशान कर रखा है। मास्क लगाने के कहने पर महिला ने कहा कि मैं इसे किस भी करुंगी क्या कर लेंगे। रोक सको तो रोक लो। मेरा बाप भी एसआई है। महिला ने पुलिस वालों को कहा की चालन मांगने के नाम पर भीख मांगने आ जाते है भिखमंगे। महिला का यह ड्रामा घंटो सड़क पर चलता रहा। महिला ने पुलिस कर्मियों से बहुत बदसलूकी की। आरोपी महिला को थाने ले जाने के लिए महिला  पुलिस कर्मी को बुलाया गया और दोनों आरोपी को थाने ले गए। दोनों के ऊपर धारा 188 और 51 B के  खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।