Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    कोरोना वायरस (Corona Virus) से पूरी दुनिया जूझ रही है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Second wave) तबाही मचा रही है। वहीं आने वाले समय में अब कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने वाली है। जो इसे भी खतरनाक है। सरकार लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रही है। अब कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिसके कारण सरकार ने धीरे-धीरे सभी राज्यों में अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच दिल्ली (Delhi) के मॉल (Mall) का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।

    लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों की भीड़ देखने को मिली। यह चौंका देने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने के बाद हर कोई इस पर पानी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा दिल्ली में ही थी। कुछ समय पहले दिल्ली में मरीजों की संख्या रिकॉर्डतोड़ दर्ज की जा रही थी।

    वीडियो में आप देख सकते है कि मॉल में लोगों की भीड़ देखि रही है। बताया जा रहा है कि  यह वीडियो दिल्ली स्थित सुभाष नगर के pacific मॉल का है. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे है।