जहरीले King Cobra का खतरनाक वीडियो हुआ वायरल, पूंछ पकड़कर उल्टा लटकाया तो उगलने लगा अंडे

    Loading

    चंद्रपुर: सांप (Snake) कितना खतरनाक जीव है, यह बात तो सभी को पता है। इसके काटने से देश में न जाने कितनी मौतें हो जाती है। इन्हीं सांप में सबसे खतरनाक होता है किंग कोबरा (King Cobra) सांप, जिसके काटने पर शायद ही कोई इंसान बच पाए। इनसे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (King Cobra Viral Video) भी होते रहते हैं। कुछ ऐसा ही वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो बहुत ही अजीब और चौंका देने वाला है। इस वीडियो एक किंग कोबरा अंडे उगल रहा (Snake Started Egg Spewing) है। 

    दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के चंद्रपुर का है, जहां एक जहरीला कोबरा सांप एक के बाद एक 10 मुर्गी के अंडों को निगल गया था। बताया जा रहा कि रात में कोबरा एक घर के अंदर घुस गया था, जहां उसने मुर्गी के अंडों को निगल गया। फिर जब सर्पमित्र ने कोबरा को पकड़ा, तो सांप एक के बाद अंडों को उगलना शुरू कर दिया। इस पूरे मंजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जो बेहद ही हैरान करने वाला है।

    सर्पमित्रों उमेश झीरे और तन्मय झीरे के अनुसार, यह एक जहरीला कोबरा सांप था, जिसकी लंबाई करीब 6 फीट है। बरसात का मौसम होने के कारण सांप घर में घुस गया था और भूखा होने के कारण वह मुर्गी को खाने की सोच रहा था, लेकिन सांप को देख मुर्गी वहां से भाग गई और सांप अंडों को खा गया। इस घटना मुर्गी के अंडों का नुकसान हो गया। सर्पमित्रों ने सांप को पकड़कर उसे सही सलामत जंगल में छोड़ दिया।