Pic Credit: Twitter
Pic Credit: Twitter

    Loading

    देशभर से अब तक ऐसे कई वीडियो समाने आ चुके हैं, जिसमें होटल वालों को थूक कर खाना बनाते (Spitting while cooking) हुए देखा जा सकता है। इसी कड़ी में एक और वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो राजधानी दिल्ली (Delhi) का है। वीडियो में शख्स को तंदूरी रोटी (Tandoori Roti) बनाते हुए रोटी पर थूकटे हुए देखा जा सकता है। खबर मिलते ही भजनपुरा (Bhajanpura) थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद खालिक (Accused Mohammad Khalik) को गिरफ्तार कर लिया है। यह वायरल वीडियो भजनपुरा स्थित मदीना ढाबा का है।  

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मोहम्मद खलील रोटी बेल कर उस पर थूकता है और फिर उसे तंदूर के अंदर सिकने के लिए डाल देता है। वहीं जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद खलील के ऊपर इंडियन पैनल कोर्ट की धारा 269, 270, 272 और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि हाल ही में दिल्ली के ख्याला इलाके में भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जहां तंदूरी रोटी पर थूक कर परोसा जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस तरह का वीडियो लगातार राजधानी दिल्ली से वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरान कर रह है। साथ उन्हें सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर आरोपी क्या सोच कर ये काम कर रहा है।