‘दिल तो बच्चा है जी’: मस्ती में खेल रही बुजुर्ग महिलाओं का वीडियो हो रहा Viral , देखें Video

    Loading

    सच ही कहते हैं, दिल जवा हो तो शरीर कभी बूढ़ा नहीं होता। उनके अंदर का एक छोटा बच्चा कहीं ना कहीं छुपा होता है जो शरारत का तरीका ढूंढ ही लेता है। दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वही खेल है जिसे आपने भी बचपने में खूब खेला होगा। इस मजेदार वीडियो को देखकर आपको मजा आ जायेगा। वीडियो को खास बात है कि, उम्र के इस पड़ाव में भी ये महिलाएं पूरी फुर्ती के साथ यह खेल रही है। 

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं जमीन पर बैठकर हाथ और पैर से अलग-अलग आकृतियां बना रही हैं, जो प्रत्येक (Childhood Game) लेवल के साथ ऊंची होती जाती हैं। उन्हें बाकी महिलाएं बारी-बारी से टाप रही हैं। इसके लिए वह थोड़ी दूर से दौड़ते हुए आती हैं और हाथ और पैरों की मदद से खड़ी ऊंची ‘इमारत’ को कूदती हैं। इस खेल के दौरान वही चहल-पहल और मस्ती देखने को मिल रही है जो बच्चों में होती है।

    लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें, इस क्लिप को फेसबुक यूजर @shamjiahir1986 ने 8 सिंतबर 2018 को शेयर किया था, जो एक बार फिर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।