Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    कुछ लोग अपने पालतू जानवरों (Pets) को अपने परिवार का सदस्य मानते है। वह जानवरों (Animals) को बहुत प्यार करते है। आये दिन लोग अपने कुत्ते के साथ मस्ती के कई वीडियो शेयर करते रहते है। यूजर्स को जानवरों से जुड़े वीडियो काफी पसंद आते है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते का जन्मदिन बड़े धूमधाम से पारंपरिक अंदाज में मनाने का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है।

    यह क्यूट वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। जिसमें कुत्ते के दूसरे जन्मदिन पर एक महिला कुत्ते के लिए बहुत सारी चीजें खाने के लिए बनाकर रखी है और आरती की थाली लेकर उसकी पूजा कर रही है। यह वीडियो देखकर आपको हैरानी भी होगी और यह वीडियो आपके दिल को भी छू जायेगा। ये वीडियो लोगों के दिलों को छू जा रहा है।

    डॉग बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Gogo paik👑 (@gogo_the_crimemaster)

    वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वीडियो देखने के बाद समझ जाएंगे कि कुछ लोग जानवरों से कितना प्यार करते है। यह वीडियो देखने के बाद आपका दिन बन जायेगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  कुत्ता बड़े आराम से बर्थडे कैप लगाए एक चटाई पर बैठा है। और सके सामने दीपक और अगरबत्ती जल रही है।

    एक बर्तन में फूल रखें है और थाली में कई सारे खाने के आइटम सजे हुए हैं। इतना ही एक बर्तन में कुत्ते के खाने के लिए नॉनवेज आइटम भी रखा है। एक महिला उसे टीका करके आशीर्वाद दे रही हैं और उसे खीर खिला रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम का टाइटल सॉन्ग भी चल रहा है।

    इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कुत्ते का जन्मदिन घर के बाकी सदस्यों की तरह मनाया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कुत्ते का ऐसे बर्थडे सेलिब्रेशन को देखकर लोगहैरां है। वीडियो पर यूजर्स जमकर ढेरों कमेंट कर रहे हैं।