Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    हाथी (Elephant) को एक समझदार जानवर (Animal) माना जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथी के कई मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होता है। जो लोगों का दिल जीत लेते है। नन्हे हाथी का कभी घास चुनने का मस्ती करने के कई वीडियो वायरल होते रहते है। यूजर्स को जानवरों से जुड़े वीडियो खूब पसंद आते है। इन दिनों  थाईलैंड (Thailand) के एक हाथी का अपने सूंड से ब्रश पकड़कर कैनवास (Painting of an Elephant Holding a Brush With its Trunk) पर पेंटिंग किस तरह से मन लगा कर पेंटिंग कर रहा है। यह मनमोहक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस कलाकार हाथी का वीडियो लोगों का ध्यान पाने ओर आकर्षित कर रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स का दिल खुश कर दिया है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ  कैप्शन में लिखा है कि थाईलैंड में एक हाथी द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग Maetang हाथी शिविर के लिए एक ऑनलाइन अनुदान संचय में $5.5k+ में बिकी।

    पेंटिंग में 9 वर्षीय हाथी नोंग थानवा और उसके दोस्त डंबो का एक सिल्हूट दिखाया गया है। नोंग ने अपनी सूंड का उपयोग करके इसे स्वयं चित्रित किया। वीडियो में आप देख सकते है कि  एक 9 वर्षीय हाथी अपनी सूंड से ब्रश पकड़कर कैनवास पर पेंटिंग कर रहा है। नोंग थानवा नाम का हाथी ब्रश की मदद से कैनवास पर पेंटिंग कर रहा है।  इस दौरान हाथी का एक रक्षक उसके पास खड़ा दिख रहा है, जो ब्रश को पेंट में डुबाने में हाथी की मदद करता है।

    वीडियो पर यूजर्स ढेरों कमेंट कर रहे है।  एक यूजर ने लिखा है कि  क्या हम कृपया जानवरों पर अत्याचार को बढ़ावा देना और दिखाना बंद कर सकते हैं।