Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    कई बार कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते है। वह कहीं भी हंगामा करने लगते है। जिसके कारण उन्हें चुप कराने के लिए कुछ कराना पड़ता है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर फ्लाइट (Flight) में एक पैसेंजर ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया की। क्रू मेंबर को पैसेंजर को टेप से बांधना पड़ा। एक शख्स ने फ्लाइट में क्रू मेंबर को चीखने चिल्लाने और गालियां देने लगा।

    शख्स ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्सर फ्लाइट में ऐसे क्रू मेंबर से दुर्व्यवहार करने और हंगामा करने के मामले सामने आते रहते है।  इन दिनों ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस में एक पैसेंजर ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया कि फ्लाइट अटेंडेंट को उसे पूरे सफर के दौरान टेप से सीट पर बांधने को मजबूर होना पड़ा।

    पैसेंजर के हंगामे का वीडियो 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Passenger Shaming (@passengershaming)

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शख्स पर क्रू मेंबर पर गलत तरीके से टच करने का आरोप लगाया गया है। अन्य लोगों के साथ हाथापाई भी की।

    शख्स को रोकने पर उसने पैसे का रौब दिखाने लगा। बताया जा रहा है कि इस यात्री ने ड्रिंक पी और इसके बाद केबिन में शर्टलेस होकर घूम रहा था। शख्स की उम्र 22 साल बताई जा रही है। जब शख्स को दूसरे पैसेंजर ने शांत रहने की के लिए कहा तो शख्स ने उसके चेहरे पर पंच मार दिया।