लंबी शादी से बोर हुए दूल्हा-दुल्हन, फेरों के बीच खेलने लगे यह गेम, देखें Video

    Loading

    हिंदू धर्म में फेरों के बिना शादी अधूरी मानी जाती है। सात फेरों के दौरान वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूसरे को जीवन भर खुश रखने का वचन देते हैं। 7 फेरे लेकर और ध्रुव तारे को साक्षी मानकर दो तन, मन तथा आत्मा एक पवित्र बंधन में बंध जाते हैं। इन रश्मों रिवाज के चक्कर में शादी काफी लंबी हो जाती है। लोग भी बोर होने लगते हैं। दूल्हा-दुल्हन भी कई बार थक जाते हैं।  इसी थकान को दूर करने के लिए एक दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom bottle flip funny video viral) ने एक गेम निकाल लिया और वो खेलने भी लग गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Naughty Society (@_naughtysociety)

    दरअसल, इंटरनेट पर इसका वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। फेरों के दौरान जब बीच में इंटरवेल होता है तो पहले दोनों दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे से कुछ बातें करते हैं। दोनों थोड़ा-थोड़ा हंसते हैं इसके बाद दोनों पानी की बोतल के साथ ‘Bottle Flip’ खेलने लगते हैं।

    इंस्टा पेज पर naughty society नाम से ये वीडियो शेयर किया गया है। इसका कैप्शन लिखा है, ‘बस यही करना है।’इस प्यारे से वीडियो को देखकर लोगों ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा- मैं तो चिड़िया उड़ खेलूंगी। वहीं एक का लिखना है- कोई नई रस्म तो नहीं आ गई।