लड़की ने घरेलू नुस्खे से बनाया शानदार काजल, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर ब्यूटी टिप्स (Beauty Tips) की भरमार होती है,  इंटरनेट पर इन वीडियो को तेजी से वायरल भी किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की कुछ ही मिनटों में शानदार अंदाज में घर पर ही काजल (Girl Make Homemade Kajal) बनाती नज़र आ रही है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।  

    वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने दिया और सरसों के तेल (Kajal With Diya And Mustard Oil) से काजल बनाया। लड़की सबसे पहले तीन दिया लेती है और उसमें बत्ती रखती है। दिये में वो सरसों का तेल भरती हैं। जलाकर वो एक साथ रखती हैं और आस-पास कटोरी रख देती हैं। ऊपर प्लेट स्टील की प्लेट रख देती हैं। कुछ देर रखने के बाद प्लेट काली हो जाती है। वो चम्मच से कालेपन को निकालती हैं और एक कटोर में घी से मिक्स करती हैं। जिससे काजल तैयार हो जाता है। यह वीडियो (Viral Video) भी सोशल मीडिया (Social Media) पर छाया हुआ है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Artkala (@artkala4u)

    बता दें कि, इंस्टाग्राम पेज Artkala4u पर इस वीडियो को 22 अप्रैल को शेयर किया था। वीडियो को अब तक 23 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। वीडियो देख लोग कमेंट कर रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह मेरी मम्मी घर पर ही बनाती हैं और रियल काजल बनाती हैं। ‘ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं भी घर का बना ही काजल इस्तेमाल करती हूं। बहुत अच्छा रहता है।’

    वहीं  कुछ यूजर्स ऐसे हैं जिनको यह तरीका पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, ‘यह तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है, इससे आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैंने एक बार लगाया था, सूट नहीं किया। ‘