Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। इंटरनेट पर कब क्या फेमस हो जाये कोई नहीं जानता है। कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते है। जिसे देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते है और कई ऐसे वीडियो भी है जिन्हे देखकर अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गर्लफ्रेंड (Girlfriend) ने अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड (Boyfriend) के लिए  पार्सल (Parcel) में ऐसी चीज भेजी है। जिसे देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे और आप कभी भी ऐसे गिफ्ट (Gift) के बारे में सोच भी नहीं सकते है।

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो की चर्चा कर रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि  एक डिलीवरी बॉय खड़ा है। उससे पार्सल लेने के लिए एक लड़का खड़ा है। डिलीवरी बॉय काफी देर तक पार्सल के डिटेल चेक करता है। इसके बाद वो उस लड़के के पास पहुंचता है जिसे पार्सल देना है। डिलीवरी ब्वॉय यानी पार्सल लेकर आया लड़का दूसरे लड़के के पास पहुंचता है और उसे कई थप्पड़ जड़ देता है।

    दूसरा लड़का भी समझ नहीं पाता कि ये क्या हो रहा है। बैकग्राउंड से हंसने की आवाज आती रहती है और चांटा खाने वाला लड़का अपना गाल सहलाता रहता है। डिलीवरी ब्वॉय बकायदा कहता है कि वो हर तरह के पार्सल डिलीवर करता है।

    यह मजेदार वीडियो देखकर आप समझ गए होंगे की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए में चाटा भेजा है। यह वीडियो देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है। यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट और रिएक्शन भी कर रहे है।