Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    आज का समाज बहुत आधुनिक हो गया है। लेकिन समाज में रहनेवाले कुछ लोगों की सोच अभी भी वहीं है। वह अभी रूढ़िवादी है। लेकिन आज समाज में एक 87 वर्षीय दादी अपने समाज और लोगों की परवाह किये बिना ऐसा काम कर दिया है कि वह लोगों के लिए अपनी सोच के लिए एक मिसाल बन गई है। दादी (Grandmother)  नेअपने ट्रांसजेंडर  (Transgender) पोते का साथ दिया और उसे महिला बनने में मदद है। कई बार ऐसे मामले भी सामने आते है कि जब माता-पिता को पता चलता है कि उनका बेटा ऐसा है तो वह इस बात को नहीं मानते है।

    लोग उनका साथ छोड़ देते है। लेकिन दादी ने अपने पोते का साथ दिया। यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह लोगों के दिलों को छू रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर officialhumansofbombay के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि एक  87 साल की दादी को जब पता चला कि उनका पोता ट्रांसजेंडर है, तो उन्होंने उसे महिला के रूप में स्वीकार किया और उसे पूरा सपोर्ट किया। जब शुरुआत में दादी को अपने पोते के ट्रांसजेंडर होने की बात पता चलती है तो वह बीमार पड़ गई थीं। वो उसके भविष्य को लेकर चिंतित थीं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Humans of Bombay (@officialhumansofbombay)

     उन्हें ये डर सता रहा था कि लोग क्या कहेंगे और उसे समाज कैसे देखेगा।  लेकिन जब दादी ने अपने पोते को इस तकलीफ से गुजरते देखा, तो उन्होंने दुनिया की परवाह  किए बगैर उसे सपोर्ट करने का फैसला किया। दादी ने अपनी ज्वैलरी भी अपने पोते को देदी और उसे महिला के अवतार में स्वीकार किया  और सपोर्ट किया। 

    वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “मैं 87 साल की हूं और मुझे इस बात की  परवाह नहीं है कि “लोग क्या कहेंगे!” मैं आपको अपनी पोती, काली से मिलवाती हूं। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों इसको लोगों का स्पोर्ट मिल रहा है। वीडियो पर अब तक2 लाख 37 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वीडियो में लोग दादी की तारीफ करते नहीं थक रहे है।