Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    इंटरनेट (Internet) पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो दिल छू जाते है तो कुछ वीडियो हैरान कर देनेवाले होते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के प्यारे क्यूट (Cute) वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देखकर हमारा दिन बन जाता है। कभी हाथी (Elephant) की मस्ती कभी बंदर के चलने का निराला अंदाज इस तरह के लाखों वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रही हैं। इस तरह की तस्वीर और वीडियो लोगों को बहुत पसंद आती हैं।  एक ऐसा ही हथिनी के डांस का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा हैं। जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आएगा। वीडियो में हथिनी बॉलीवुड सॉन्ग ‘नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा’ पर नाचती ( Hathini Dances on Bollywood Dong ‘Namo Namo Ji Shankara Bholenath Shankara’) हुई नजर आ रही है। यह हथिनी के डांस का प्यारा सा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।  

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर केरल एलीफेंट्स (Kerala Elephants ) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया हैं। बता दें कि इस हथिनी का नाम लक्ष्मी है। इस गाने की धुन पर कई वीडियो बनाये गए हैं। केदारनाथ (Kedarnath) फिल्म का है. जो दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) पर फिल्माया गया है। यह गाना लोगों को बहुत पसंद है। लेकिन इस वीडियो पर हथिनी लक्ष्मी ने भी बहुत बेहतरीन डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में जैसे ही गाना ‘नमो नमो जी शंकरा भोलेनाथ शंकरा’ बज रहा है वैसे ही हथिनी गाने की धुन पर सूंड और धड़ हिलाते हुए नजर आ रही है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि वह इस गाने को बहुत एन्जॉय कर रही है और नाच रही है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by 🌟 Kerala Elephants പൂരനായകൻ 🌟 (@kerala_elephants)

    वीडियो के कैप्शन के अनुसार, लक्ष्मी कर्नाटक के कोडाडका मंदिर (Kodyadka temple) की हथिनी है। वीडियो को देखकर लोग इस वीडियो को लाइक्स करने से अपने आपको को रोक नहीं पा रहे हैं। लोगों के चेहरे इस वीडियो को देखकरखिल जा रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया इस हथिनी ने मुझसे भी अच्छा डांस किया। इस हथिनी का नाम लक्ष्मी है और वह अद्भुत है।