खुद को पहली बार शीशे में देख घोड़े ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

    Loading

    जानवरों के वीडियो (Animals Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर वायरल होते रहते हैं, जो बहाद ही मज़ेदार (Funny Video) होते हैं। साथ ही कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपका दिन बनाने के लिए काफी होते हैं। इन वीडियोज में देखा जाता है कि, जानवर कभी कुछ फनी हरकत करते हैं या फिर कुछ  हैं जिसके बारे में हम और आप सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video)  हो रहा है। इस वीडियो में आप एक घोड़े को देख सकते हैं, जो शीशे में देख कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

    वायरल वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को रविवार के दिन ट्विटर पर शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा खुद को शीशे में देख (Horse Staring At A Mirror) घबरा जाता है और कुछ कदम पीछे हट जाता है। फिर उसी वक्त वो मजेदार आवाजें निकालने लगता है। कुछ सेकंड बाद वो फिर शीशे को देखता है और अपने चेहरे को देखकर फिर डर जाता है। बाद में वह शीशे को अपनी नाक से छूता है और हर एक एंगल से अपने चेहरे को उसमें देखता है। कुछ देर खुद को घूरने के बाद वह डरकर भाग जाता है।

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 43 हज़ार बार देखा गया है। वहीं इसे 2 हज़ार से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, साथ ही 413 बार इस वीडियो को रि-ट्वीट्स भी किया गया है। घोड़े का ये वीडियो बहुत ही मज़ेदार है जिसे लोग देखना पसंद कर रहे हैं।