हर लड़की के लिए उसकी शादी (Wedding) में उसका लंहगा (Lahenga) और उसका मेकअप (Makeup) बहुत मायने रखता है। वह अपने लहंगे और मेकअप के लिए बहुत पैसे खर्चा करती है। वह अपनी शादी में सुंदर दिखने के लिए बहुत सारी तैयारियां शादी के पहले कई दिनों से करने में लगी रहती है। ऐसा ही एक दुल्हन (Bride) का वीडियो सामने आया है। जिसमें मंडप में दुल्हन का मेकअप दूल्हा (Groom) कर रहा है। जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। जिसे देखकर सभी लोग हंसी से लोट-पोट हो जाते है। इन दिनों इंटरनेट पर यह वीडियो छाया हुआ है।
वीडियो को इंस्टाग्राम पर दुल्हनिया नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और दूल्हा मंडप पर शादी की रस्मों के लिए बैठे हुए है। उनके आस-पास बाकी रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। लेकिन लड़की की नाक पर सिंदूर गिर जाता है। ऐसे में मेहमानों के बीच मंडप पर बैठा दूल्हा अपनी शादी की रस्में छोड़कर मेकअप ब्रश की मदद से दुल्हन का मेकअप ठीक करने लगता है और दुल्हन भी पूरे सुकून के साथ अपना मेकअप ठीक कराती दिख रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में शादी का म्यूजिक भी चल रहा है और इसी दौरान कुछ लड़कियों के ये अनोखा नजारा देखकर हंसने की आवाज भी आ रही है।
View this post on Instagram
इसी बीच पीछे से एक महिला की आवाज़ आती है और वो दुल्हन से कहती है, मैं बाद में कर दूंगी मेकअप अभी रूक जाओ, महिला आगे कहती है, “कुछ नहीं होता मैं बाद में कर दूंगी, अभी यहां थोड़ी मेकअप करूंगी। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।