Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    कुत्ते (Dog) से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) होते रहते है। कुत्ते अपने मालिक की सभी बात समझते है। उनकी बात मानते है। उनके साथ काम करते है। लेकिन कई बार कुत्ते अपने मालिक के साथ ऐसी हरकत करते है। जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। कुत्ते की समझदारी देखकर सब हैरान हो जाते है। यूजर्स को कुत्ते और जानवरों से जुड़े वीडियो काफी पसंद आते है। अपने हमेशा से भाई-बहनों की लड़ाई में ही यह देखा होगा कि दोनों एक दूसरे को माता-पिता से मार खिलाने के लिए तैयार रहते है।

    वैसे ही इन दिनों एक शख्स अपने कुत्तों को डरा रहा है कि अगर गलती की तो चप्पल से मार पड़ेगी। तो उसमें से एक कुत्ता अपने मालिक के हाथ से चप्पल लेकर चला जाता है और  उसके बाद ऐसी हरकत की जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे और वहीं आप हंसी से लोट-पोत हो जाएंगे। यह वीडियो देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। आपका दिन बन जायेगा। वीडियो को इंस्टाग्राम पर  animals_dose नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Animals Dose🐕🐕 (@animals_dose)

    वीडियो में आप देख सकते है कि कुत्ता  एक शख्स के आसपास कई सारे कुत्ते बैठे हुए हैं और वो उन्हें समझा रहा है कि अगर वो कुछ तोड़-फोड़ करेंगें और चीजों को नुकसान पहुंचाएंगे तो उनकी चप्पल से पिटाई होगी। तभी पीछे बैठा एक कुत्ता मालिक की चप्पल छीनकर भाग जाता है। उसे ऐसा करते देख आप सोचेंगे कि ये कितना प्यारा है जो अपने दोस्तों को बचा रहा है, तो जरा 2 मिनट का इंतजार करिए जनाब।

    जी हां, चप्पल छीनकर भागा वो कुत्ता डंडा लेकर वापस आता है और मालिक के हाथ में थमा देता है ताकि वो बाकी कुत्तों की उससे पिटाई कर सके। कुत्ते का यह क्यूट वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट और रिएक्शन दे रहे है।