Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी (Wedding) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। शादी का सीजन चल रहा है। इंटरनेट पर शादी के वीडियो ट्रेंड कर रहे है। शादी में मौज-मस्ती का माहौल होता है। सभी लोग एन्जॉय करते हैं।  लेकिन कई बार शादी में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) ऐसी हरकत कर देते है। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो जाते है। वैसे तो आप सभी ने दुल्हन की विदाई के समय दुल्हन को और परिवार वालों को रोते हुए ही देखा होगा।

    दुल्हन की विदाई के समय सभी की आंखों में आंसू आ जाते है। लेकिन कभी दुल्हन को अपनी विदाई में नाचते देखा है? नहीं न… लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन और साथ में और भी लोग गाड़ी के पास डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर आप सोचेंगे कि यह क्या हो रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ||•_couple__official_•|| (@couple_official_page)

    वीडियो में आप देख सकते है कि  शादी के बाद दुल्हन की विदाई हो रही है, घर के बाहर कार सजी हुई खड़ी है और पास ही दूल्हा-दुल्हन और उनके घर वाले भी हैं। दूल्हा-दुल्हन स्लो मोशन में डांस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके घरवाले भी उनके साथ वैसे ही स्लो मोशन में डांस कर रहे हैं।

    वीडियो को देखने के बाद सभी लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट और रिएक्शन दे रहे है। वीडियो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।