Pic Credit: YouTube
Pic Credit: YouTube

    Loading

    कोरोना वायरस (Corona Virus) ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। दुनियाभर के हर देश में मास्क (Mask) पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे लोगों को इस महामारी से थोड़ा बहुत बचाया जा सके। वहीं लोगों को कहीं भी जाने से पहले मास्क पहनना ज़रूरी है, फिर चाहे वह किसी रेस्‍टोरेंट (Resturant) में जा रहे हैं, या रोड पर चल रहे हैं। लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं, जो मास्क पहनने के लिए माना कर देते हैं। जिनमें खासकर महिलाओं (Women) का नाम शुमार है। महिलाएं अपना मेकअप (Makeup) बचाने के लिए मास्क पहनने से माना कर देती हैं।

    एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video on Soical Media) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने होंठो पर लगे लिपस्टिक (Lipstick) को बचाने के लिए मास्क पहनने से इनकार करते नज़र आ रही है। उस इस बात का डर रहता है कि कहीं उसकी लिपस्टिक खराब न हो जाए। फिर जब एक महिला वेटर उसे मास्क पहनने को कहती है तो वो उसे भी बहस करने लगती है। यह वीडियो काफी सुर्खियाँ बतौर रहा है।

    वायरल वीडियो अमेरिका का बताया जा रहा है। जिसमें एक कपल को देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़के ने तो मास्‍क लगा रखा था, लेकिन लड़की ने मास्‍क नहीं ल‍गाया था। जिसके बाद एक महिला वेटर उस महिला को मास्क पहनने के नियम के बारे में बताती है और उसे मास्क पहनने के लिए कहती है, लेकिन उस महिला ने यह कहते हुए इससे साफ इनकार कर दिया कि वह अपनी लिपस्टिक खराब नहीं करना चाहती है।

    जिसके बाद दोनों में काफी बहस हो जाती है। ऐसे में दोनों महिलाओं को आपस में उलझता देख रेस्‍टोरेंट मैनेजर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। वहीं महिला वेटर अपनी इस बात पर अड़ी रही कि उसने कस्टमर के साथ कोई गलती नहीं की। इसके बाद वेटर अपनी कैप उतारकर फेंक देती है और मैनेजर से कहती है कि उसकी कोई गलती नहीं है। वेटर यह भी कहती है कि वह ये काम छोड़ रही है। जिसके बाद वेटर रेस्टोरेंट से चली जाती है। हांलाकि, यह वीडियो बहुत पुराना है और इसे सबसे पहले टिकटोक पर शेयर किया गया था।