Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिनों जंगल के जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते है। कुछ वीडियो हैरान कर देने वाले होते है और कुछ वीडियो बहुत क्यूट दिल को छू जाने वाले होते है। कभी भी जंगल के शेर को देखकर हम सभी के पसीने छूट जाते है और हम कभी उसके करीब जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते है। कुछ लोगों को अपनी छुट्टियां बिताने जंगलों में जाना कुछ रोमांचक करना खतरे उठाना पसंद आता है इस तरह ही वह सफारी का लुत्फ उठाते है। ऐसे ही एक जीप में कई लोग जंगल (Forest) में  सफारी का लुत्फ उठा रहे थे। तभी अचानक जीप (Jeep) के अंदर शेर घुस आया और उसने जो किया वह आप सोच भी नहीं सकते है।

    यह वीडियो देखकर सभी के पसीने छूट जाएंगे। यह सभी को हैरान कर देने वाला है। यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो को ट्विटर पर Unexplained नामक चैनल पर शेयर किया गया है। इसे कैप्शन दिया गया है – वाइल्ड लाइफ का नया एक्सपीरिएंस। वीडियो में नजर आ रहा है  किसी वाइल्ड लाइफ एरिया में एक खुली जीप में पर्यटक जा रहे हैं। अचानक सामने से शेर आता दिखता है। तेजी से आता हुआ शेर जीप में घुस जाता है और अंदर बैठे लोगों पर चढ़ जाता है। शेर को आता देख किसी का भी दिल बैठ जायेगा लेकिन इस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि शेप जीप में बैठे लोग डरने की बजाय उस शेर को दुलारते दिखते हैं।

    इस तरह के शेर को ट्रेंड किया जाता है। जो लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते है। लेकिन यह वीडियो को एक बार  देखने पर कोई भी हैरान हो जायेगा कि अब शेर उन लोगों के साथ क्या करेगा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को अब तक 40 लाख व्यूज मिल चुके है।