Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    कई बार लोग ऐसी अजीबोगरीब हरकत करते है। जिसे देखकर लोग दंग रह जाते है सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे हैरान कर देने वाले कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते है। कई बार लोग मजे-मजे के लिए ऐसा कुछ करते है जो उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इन दिनों इस कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    जिसमें एक बोट में कई लोग बैठे हुए है। उसमें से एक शख्स पानी में शांति से सो रहे एक मगरमच्छ (Crocodile) को हाथों से छू कर जगाता है और फिर उसके साथ कुछ ऐसा करता है। जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसा करना उस शख्स के लिए हानिकारक हो सकता था। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    वीडियो में नजर आ रहा है कि कई लोगों का एक ग्रुप बोट पर मजे से पानी में सैर कर रहे होते हैं, उनमे से एक पानी में मौजूद मगरमच्छ को पहले बार-बार टच करता है, और जैसे ही मगरमच्छ मुंह खोलता है तो बंदा बीयर की एक कैन उसके दांतों में फंसा देता है। जिससे बीयर खुलकर बहने लगती है।

    ऐसे में दूसरा बंदा कैन झट से मुंह से लगा लेता है। शख्स के ऐसे मस्ती करने के चक्कर में सभी के लिए खतरा हो सकता था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।