नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों विडियो आते है। कुछ अजीबो गरीब होते है तो कुछ दिल को छू जाने वाले होते है। लेकिन इसमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखते ही देखते बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं। धीरे-धीरे इनकी चर्चा भी होने लगती है। इनमें कई बार तो कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो व्यक्ति के किस्मत को ही बदल देता है। कभी-कभी जीव-जन्तुओं के भी अच्छे वीडियो सामने आ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक बंदर एक चूजे को शांत करने के लिए किस कर रहा है।
Loved this magical interactions of two pure souls 💕 pic.twitter.com/FSV6c0Ite2
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 27, 2021
इस वीडियो को देखकर लगाता है कि ऐसा समय होता है जब जानवर अन्य सभी संवेदनशील प्राणियों की तुलना में अधिक दया और विचार दिखा सकते हैं। इस वीडियो में एक छोटा बंदर है जो कि एक चूजे (मुर्गी का बच्चा) को शांत करने के लिए किस तक कर लेता है। इससे हमे यह तो अच्छे से पता चलता है की इनसानी जिव जैसे जानवर भी संवेदनशील होते है।
दरसल यह एक इमोशनल वीडियों तो है ही साथ ही बड़ा मजेदार भी है। चूजा भागने की कोशिश करता है लेकिन बंदर उसे पकड़ लेता है और अपनी गोद में लेकर उसको किस करता है ताकि वो शांत हो जाए। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘दो शुद्ध आत्माओं की यह जादुई बातचीत बहुत पसंद आई।’ फिलहाल ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।