मां तो मां होती है: हाथी का बच्चा पानी में कर रहा था मस्ती, कुछ यूं चिंता करते नज़र आई मां – देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली : पानी में मस्ती करना आम बात है, फिर चाहे इंसान हो या जानवर हम सबको पानी में मस्ती करना पसंद है। ख़ास तोर पर गर्मी के दिनों में पानी के अंदर मस्ती करने का मजा कुछ अलग ही है। लेकिन यहां हम केवल नहाने या पानी में मस्ती करने की बात नहीं कर रहे है। यहां हम बात कर रहे है सोशल मीडिया पर आया एक ममता भरे वीडियो के बारे में।

    हाथियों के नहाने का वीडियो इंटरनेट पर खूब देखने को मिलते हैं। जिन्हें देखकर दिल खुश हो जाता है। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हाथी के बच्चे अपनी मां के साथ बड़ी मस्ती कर रहे हैं और नदी में नहा रहे हैं। वीडियो में हथिनी अपने बच्चों की चिंता में साफ देखी जा सकती है।

    इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) की अधिकारी सुधा रामन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो को 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।डियो के शुरू में दो हाथी और एक हाथी का बच्चा नदी किनारे खड़े दिखाई देते हैं। धीरे-धीरे बच्चा बड़े हाथियों के साथ नदी में बढ़ता है और पानी के साथ मस्ती करता हुआ दिखाई देता है। लेकिन हथिनी इस दौरान लगातार बच्चे का ख्याल रखती है। 

    वीडियो को पोस्ट करते हुए सुधा रामन ने लिखा है, “हाथियों की मांएं अपने बच्चों की थोड़ी ज्यादा चिंता करती है। वो कभी अपने बच्चे को अकेले नहीं जाने देतीं जब तक उन्हें भरोसा न हो जाए कि वातावरण सुरक्षित है।”