Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

     बुलंदशहर: भारत (India) में सभी जाति (Cast) और धर्म के लोग रहते है और सभी लोगों को अपने अपने तरीके से अपने धर्म के साथ रहने का अधिकार है। भारत में कई बार हिन्दू-मुस्लिम (Hindu-Muslim) को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है।  इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर इस मुद्दे को लेकर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जो हैरान कर देने वाला है। वीडियो में मुस्लिम बुजुर्ग शख्स (Muslim Elder Man) ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने लोनी इलाके में उसका अपहरण किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और जबरन उससे जय श्री राम (Jai Shree Ram) के नारे लगवाए। यह मुस्लिम बुजुर्ग  शख्स के साथ मार पीट का वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भड़क उठे है और मामला गरमा गया है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी लोग वीडियो को देखकर बुजुर्ग शख्स के साथ हुए अन्याय की मांग कर रहे है। वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करनी शुरू कर दी है। लोग जमकर आलोचना कर रहे है। बता दें कि इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना पांच जून की है। पीड़ित अब्दुल समद सैफी मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला है।

    पीड़ित का ये भी आरोप है कि उसे उसके धर्म के कारण निशाना बनाया गया था। इस मामले को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर  #Abdul ट्रेंड कर रहा है। लोग अब अब्दुल के लिए न्याय की मांग कर रहे है।