Picture Credit: Instagram
Picture Credit: Instagram

    Loading

    आज कल फैशन (Fasion) का दौर है। इसलिए आज कल हर चीज बाजार में फैशन के नाम पर चलती है। महिलाएं अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई चीजें करती है। वह मेनीक्योर (Manicure) और पेडिक्योर (Pedicure) करवाती हैं। नेल पेंट लगाती है। आप सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें महिला नेल पेंट (Nail Paint) में जीवित मछली (Fish) का इस्तेमाल किया है। यह सुनकर सभी को हैरानी होगी कि नेल पेंट में जिंदा मछली आज तक तो सभी ने सिर्फ फिश मेनीक्योर और पेडिक्योर ही देखा है। यह फिश नेल पेंट भी आ गया है।

    इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम नेल सनी (Nail Sunny) नाम के नेल सलून के ऑफिशियल हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि ट्यूरियल वीडियो की शुरुआत आर्टिस्ट द्वारा एक्वा ब्लू और सिल्वर ग्लिटर पॉलिश से नेल तैयार करने से होती है। आर्टिस्ट फिर पानी की टंकी से एक छोटी मछली निकालता है और उसे नाखून पर बने एक छोटे एक्रेलिक एक्वेरियम में डालता है। ऐसा लगता है कि जैसे मछली को केवल एक उदाहरण के रूप में ऐक्रेलिक नाखून में डाला गया था, क्योंकि वीडियो के आखिर में इसे वापस टैंक में डाल दिया गया था। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by МАНИКЮР 1200₽💅🏻ПЕДИКЮР 1700₽ (@nail_sunny)

    कैप्शन में लिखा गया है कि इस वीडियो को बनाने के दौरान किसी जीव को चोट नहीं पहुंचाई गई है।  एक्वेरियम में किसी भी मछली को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। यह वीडियो शेयर करने के बाद तेजी से वायरल होने लगा है। वीडियो को देखकर कुछ लोग भड़क गए है।