Pic Credit: Instagram
Pic Credit: Instagram

    Loading

    दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने प्यार का इज़हार (Express love) काफी अनोखे अंदाज़ में करना पसंद करते हैं। वहीं बहुत से लोगों की ख्वाहिश भी होती है कि जब भी कोई उन्हें प्रोपोज करे तो वह ऐसा हो, जिसे दुनिया देखती रह जाए। कुछ ऐसे ही अंदाज़ में एक पाकिस्तानी लड़की ने अपने प्यार का इज़हार (Pakistani Girl Propose Viral Video) किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

    वायरल वीडियो में लड़की का प्रोपोज़ करने का तरीका लोगों को हजम नहीं हो रहा है, क्योंकि उसने अपने बॉयफ्रेंड को प्रोपोज करने के लिए घुटनों पर बैठी थी। यह इसलिए ताजुब वाली बात है, क्योंकि आमतौर पर घुटनों पर बैठकर लड़के ही प्रोपोज करते हैं। वहीं इस वीडियो में सबसे मजेदार बात यह भी है कि लड़की घुटनों पर बैठने से पहले ज़मीन पर पन्नी डालती है, ताकि उसका ड्रेस गंदा न हो। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by University of Lahore | uol🔵 (@uol_inside)

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘uol_inside’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड को प्रोपोज कर रही है, वहीं आसपास बहुत से लोग उनका वीडियो बना रहे हैं। साथ ही लोग ऐसे प्रोपोज़ल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तानी लड़की ने जिस तरह अपने प्यार का इज़हार किया है वह लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।