सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के जानवरों से जुड़े वीडियो (Animals Video) हमें देखने मिलते हैं। लोग आज कल ज़्यादातर ऐसे ही वीडियो पसंद करते हैं, जिसमें जानवरों से जुड़े कुछ रोचक बातें पता चले या फिर उनकी मस्ती देखने मिलें। इस तरह के कंटेंट (Animals Content) इंटरनेट पर बहुत पसंद किए जाते हैं और यह सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले कंटेंट भी होते हैं।
कुछ जानवरों के वीडियो बेहद ही मज़ेदार होते हैं, जिसे देखकर आपका दिन बन जाता है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। कुछ ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें आप पांडा (Panda Viral Video) को मस्ती करते हुए देख सकते हैं।
Panda slide! 😊 pic.twitter.com/aA5pWKj6Rz
— Buitengebieden (@buitengebieden_) July 30, 2021
पांडा एक ऐसा जानवर है, जिसे देखकर लोगों को बहुत प्यार आता है। यह जानवर बेहद ही क्यूट होते हैं और इनकी मस्ती देखने लायक होती है। पांडा की हरकतें किसी छोटे बच्चे की तरह होती है। इनके वीडियो लोगों को इतने पसंद आते हैं कि लोग इसे बार-बार देखना चाहते हैं। वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में 3-4 पांडा मस्त झूले का लुत्फ उठा रहे हैं।
इंटरनेट की दुनिया में इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ पांडा एक-एक करके झूले के ऊपर जाते हैं और फिर उससे सरक कर नीचे आते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें झूला झूलने में काफी मजा आ रहा है। इतना ही नहीं वह इस झूले पर उल्टा चढ़ने की भी कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनका क्यूट अंदाज़ और भी लोगों को भा रहा है।
इस वायरल वीडियो को देख लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस वीडियो में पांडा को झूला झूलता देख लोगों का कहना है कि उन्हें उनका बचपन याद आ गया। इस क्यूट वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग जमकर इसे लाइक कर रहे हैं, साथ ही कई मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।