Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन लोगों के टैलेंट के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है जो लोगों को रातों-रात स्टार बना देते है। ऐसे ही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके आवाज के सब कायल हो रहे है। इस लड़की की आवाज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लड़की ने काली-काली जुल्फों के फंदे ना डालो’ (Kaali-Kaali Julfo Ke Fande Na Dalo Song)  गा रही हैं। जिसे सुनकर लोग इस गाने में लड़की के आवाज जी तारीफ करते नहीं थक रहे है। यह गाना उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Ustad Nusrat Fateh Ali Khan) का है जो पाकिस्तानी सिंगर है। उनके गानों को भारत में बहुत पसंद किया जाता है।

    देशों के बीच भले ही कितना भी तनाव हो लेकिन लोग गानों को हर जगह पसंद किया जाता है। उसी तरह इस लड़की के गाने को भारत के लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। यह पाकिस्तानी लड़की ने उस्ताद नुसरत फतेह अली खान खान के गाने को गा कर सुर्खियां बटोर रही है। यह आवाज सभी लोगों को मदहोश कर रही है। वीडियो को ट्विटर पर रिदा खान नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देख सकते है कि एक लड़की गिटार बजाकर ‘काली-काली जुल्फों के फंदे ना डालो’ गा रही हैं। लड़की का यह गाना सुनकर आपका दिन बन जायेगा।

    यूजर्स  वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। इस यूजर का कहना है कि इस गाने को लड़की ने जिस अंदाज में गाया, वो काबिल-ए-तारीफ है। वीडियो पर 2 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चूका है वीडियो पर अब तक 20 हजार लाइक्स मिल चुके है। वीडियो को देखकर हर कोई इस  आवाज और  हो जायेगा।